Breaking News

राजस्थान में महसूसस किये गये भूकंप के तीन झटके

जयपुर । राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह एक घंटे के अंदर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पहला भूकंपीय झटका सुबह चार बजकर नौ मिनट पर महसूस किया गया। इसके बाद दूसरा झटका चार बजकर बाइस मिनट और तीसरा झटका चार बजकर पच्चीस मिनट पर महसूस किया गया है। इन भूकंपीय झटकों की तीव्रता 3.1 से 4.4 के बीच दर्ज की गयी है। पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक, अब तक इस भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्विटर पर लिखा है कि जयपुर सहित प्रदेश में अन्य जगहों पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. उम्मीद करती हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लखनऊ अलीगंज आईटीआई में 8 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन

लखनऊ लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में 8 अप्रैल को …