लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य का 10वां बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह बजट “सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान, हर हाथ को काम और तकनीकी निवेश से समृद्ध उत्तर प्रदेश” की थीम पर आधारित है। उन्होंने इसे 9 वर्षों के नवनिर्माण की नई गाथा बताया। उत्तर प्रदेश ने इतिहास का सबसे बड़ा बजट 9 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश किया ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अपनी पहचान और परसेप्शन बदलने में सफलता प्राप्त की है। राज्य के बजट का आकार पिछले सालों में तीन गुना से अधिक बढ़ा है और यूपी आज तकनीक और निवेश के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि नई योजनाओं के लिए 43,565 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं, जबकि 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि नए निर्माण कार्यों पर खर्च की जा रही है, जिससे रोजगार और विकास को नई गति मिलेगी।
सीएम योगी ने यह भी कहा कि यह पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री को 10वीं बार बजट प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 9 वर्षों में एक भी अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया गया, कर चोरी पर प्रभावी रोक लगाई गई और उत्तर प्रदेश को ‘बीमारू राज्य’ की छवि से निकालकर ‘रेवेन्यू प्लस राज्य’ के रूप में स्थापित किया गया है।
चीनी मिलों की क्षमता विकसित होगी
उन्होंने कहा कि चार चीनी मिलों की क्षमता विकसित करने के प्रावधान किए गए हैं। अवस्थापना और औद्योगिक विकास के लिए बजट की व्यवस्था की गई है। गंगा एक्सप्रेसवे को बढ़ाने के लिए घोषणा हुई है। युवाओं को डिजिटली सशक्त बनाने के लिए टैबलेट देने की व्यवस्था की गई है
रोजगार जनरेटर के रूप में बढ़ेगा यूपी
सीएम ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया। 9 साल में यूपी के लोगों की राय बदली है। युवाओं की ग्रोथ उनके रोजगार को लेकर हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। एमएसएमई, कौशल विकाश के साथ रोजगार जनरेटर के रूप में यूपी का बढ़ना तय है। हम जन विश्वास सिद्धांत के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। निवेशकों को सिंगल विंडो सुविधा दी जा रही है। हमने इज आफ डूइंग में अच्छा किया है। इसके लिए रूल आप लॉ रियल ग्रोथ की गांरटी है। आज यूपी सुरक्षा की गारंटी दे रहा है।
अन्नदाता केवल लाभार्थी नहीं विकास का आधार
सीएम ने कहा कि अन्नदाता किसान देश की अर्थव्यवस्था ओर उसके विकास की धुरी हैं। अन्नदाता केवल लाभार्थी नहीं विकास का आधार हैं। अन्नदाता से उन्हें उद्यमी बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। बजट में इसका प्रावधान है। हम ट्यूबवेलों को फ्री बिजली दे रहे हैं। किसान को कुसुम योजना का भी लाभ दिलाएंगे। गन्ना के साथ दलहनी और तिलहनी यानी सहफसली खेती की ओर आगे बढ़ेंगे। इससे और लाभ होगा। इसके लिए हमने बजट में प्रावधान किया है। नोएडा एयरपोर्ट को विकसित करने की योजना बनाई है। एआई के प्रयोग की घोषणा की गई है। अन्न भंडारण क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है। बड़े-बड़े गोदाम बनें, इसके लिए सब्सिडी देंगे। पशुओं के स्वास्थ्य के लिए बीमा होगा। बीमा राशि का 50 फीसदी तक प्रीमियम सरकार देगी।
Current Media 