इस्मलामाबाद। जिस पल का पूरी दुनिया बेसर्बी से इंतज़ार कर रही है अब वह पल आ ही गया जब कुछ ही देर बाद अमेरिका और ईरान के बीच शान्तिवार्ता शुरु होने वाली है । ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुँच चुका है। पाकिस्तान के विमानन सूत्रों ने बताया है कि जेडी वेंस का ‘एयर फ़ोर्स टू‘ विमान इस्लामाबाद में उतर चुका है।
पिछले 21 सालों के लंबे अंतराल के बाद किसी अमेरिकी उपराष्ट्रपति की यह पहली पाकिस्तान यात्रा है। इससे पहले, तत्कालीन अमेरिकी उपराष्ट्रपति डिक चेनी ने 2005 में पाकिस्तान का दौरा किया था।
इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता के लिए जेडी वेंस के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और राष्ट्रपति के दामाद जैरेड कुशनर भी आए हैं। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ के नेतृत्व में एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल पहले ही इस्लामाबाद पहुँच चुका है।
अब देखना यह होगा कि यह वार्ता अपने किस नतीजे पर पहंुचती है क्या दुनिया अब शान्ति की तरफ जायेगी या फिर से एक नए संकट की तरफ जाएगी।
पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का स्वागत करते हुए
Current Media