Breaking News
Ekta Kapoor

क्या एकता कपूर और उनकी माँ जेल जाएंगी

मुबई । अपने बिंदास अंदाज को लेकर फिल्म स्टार जितेन्द्र की बेटी एकता कपूर अक्सर विवादों में रहती है। लेकिन इस बार उनकी परेशानी बड़ी हो सकती है । प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ़ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ऑल्ट बालाजी के वेब सिरीज़ ‘‘गंदी बात‘‘ में नाबालिग लड़कियों के ‘‘बोल्ड दृश्य‘‘ को लेकर ये मामला दर्ज हुआ है। जिस एपिसोड को लेकर आरोप है अब उसका प्रसारण नहीं हो रहा है।

‘ऑल्ट बालाजी’ की वेब सिरीज़ ‘गंदी बात’ के इस शो में बोल्ड कंटेंट हैं. दर्ज मामले में धार्मिक भावनाएं भी आहत करने के आरोप हैं। मुंबई के बोरीवली स्थित एमएचबी पुलिस थाने में ऑल्ट बालाजी की फ़ाउंडर एकता कपूर और उनकी मां और प्रोड्यूसर शोभा कपूर के खिलाफ़ मुंबई में पॉक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेस एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दर्ज मामले में कहा गया है कि फ़रवरी 2021 से अप्रैल 2021 के बीच ‘ऑल्ट बालाजी’ पर दिखाई गई वेब सिरीज़ ‘गंदी बात’ में नाबालिग लड़कियों के बोल्ड दृश्य दिखाए गए। बोरीवली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर किरन सोर्स ने बताया कि बोरीवली के स्वप्निल रिवाजी की शिकायत पर ये मामला दर्ज हुआ है।
रिवाजी ने शिकायत में कहा है कि शो में स्कूल के बच्चों को यूनिफॉर्म में किस करते दिखाया गया और शो में सिगरेट के विज्ञापन का इस्तेमाल करते हुए महापुरुषों और संतों का अपमान किया गया है।
बोरीवली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर किरन सोर्स ने बताया कि मुंबई के सत्र न्यायालय से आदेश पर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …