Breaking News

वित्त मंत्री व सांसद ने बांटे नियुक्ति पत्र

शाहजहांपुर। मो0आफाक। विकास भवन सभागार में नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आयुष चिकित्सकों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 38 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 45 आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक ये सभी लोग कार्य की बातें दूसरों से करते थे, पर अब ये स्वयं सेवा और सहयोग की भूमिका में आ गए हैं। यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना होगा।उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि वे सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य करती हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना इनकी जिम्मेदारी होगी।
आयुष चिकित्सकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में डॉक्टरों को ईश्वर का रूप माना जाता है। मरीज डॉक्टर को आशा और विश्वास की दृष्टि से देखता है, इसलिए चिकित्सकों का व्यवहार, उनकी वाणी और सेवा का तरीका ही मरीजों के लिए दवा के समान होता है।
कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्र, और जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …