वाशिंगटन । लगभग 40 दिन तक मैच होने के बाद फीफा वर्ल्ड कप का फाईनल दिन आ गया जिसमें तय होगा कि फुटबाल वर्ल्ड कप का खि़ताब कौन अपने नाम करेगा । अब फ़ाइनल का पल करीब आ गया है। स्पेन अब अपने दूसरे वर्ल्ड कप के खि़ताब से सिर्फ एक क़दम दूर है।
स्पेन का कहना है कि वर्ल्ड कप जीतने के लिए हमें कोई असाधारण काम करने की ज़रूरत नहीं है। हमें सिर्फ़ शांत रहना है और अब तक जिस तरह से खेला है, वैसा ही खेलते रहना है।
इसबार पूरे स्पेन को भरोसा है कि रविवार को हम अर्जेंटीना को हराकर 2010 की तरह एक बार फिर विश्व कप ट्रॉफ़ी अपने नाम करेंगें। यह भरोसा कई वजहों से है. यूरो 2024 का ख़िताब, लगातार 37 मैचों से अजेय रहने का सिलसिला और सबसे बढ़कर सेमीफ़ाइनल में फ्रांस पर मिली जीत।

इस स्पेनिश टीम की सबसे बड़ी ताक़त उसका सामूहिक खेल और उसकी मानसिक मज़बूती है। खिलाड़ी एक टीम की तरह खेलते हैं। उनकी अपनी एक स्पष्ट पहचान है और उन्हें उस पर पूरा भरोसा है. इसलिए वे हर मैच में अपने तरीक़े से ही खेलते हैं।
फाइनल मैच जीतने के लिए अर्जेंटीना भी बिल्कुल ऐसा ही महसूस कर रहा होगा। आख़िर वह मौजूदा विश्व चौंपियन है और उसने भी इस टूर्नामेंट में दोबारा इसे जीतने लायक प्रदर्शन किया है। यह मुक़ाबला बेहद कठिन होने वाला है, ख़ासकर इसलिए क्योंकि लियोनेल मेसी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपना जज़्बा और जीतने की भूख साफ़ दिखाई है।
स्पेन अच्छी तरह जानता है कि मेसी मैच के किसी भी पल खेल का रुख़ बदल सकते हैं। इंग्लैंड के ख़िलाफ़ उन्होंने अपनी पोजिशन थोड़ी बदली, दाईं ओर जाकर ज़्यादा जगह बनाई और वहीं से मैच पर असर डाला।
लेकिन स्पेन सिर्फ़ मेसी को ही नहीं, अर्जेंटीना की बाक़ी टीम को भी अच्छी तरह जानता है। यह टीम कितनी ख़तरनाक है और ट्रॉफ़ी जीतने के लिए किस हद तक लड़ सकती है, इसका भी पूरा अंदाज़ा है।
Current Media 