Breaking News

शाहजहांपुर पुलिस ने 47 लाख के 201 गुम हुए मोबाइल किए बरामद

शाहजहांपुर। मो0आफाक। शाहजहांपुर पुलिस की सर्विलांस सेल, एसओजी और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 201 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 47 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए शाहजहांपुर पुलिस की सराहना की।
पुलिस ने बताया कि गुम या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत मिलने के बाद सर्विलांस सेल लगातार तकनीकी निगरानी करती है। इसी प्रयास के तहत इस बार 201 मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद किए गए।
शाहजहांपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत सीइआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल ब्लॉक कराएं, साथ ही निकटतम थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी सूचना दें। इससे मोबाइल के दुरुपयोग को रोका जा सकता है और उसकी बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

वित्त मंत्री ने दी खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

शाहजहाँपुर।मुबारक अली। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ₹2632.76 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *