नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने को ग़लत बताया। राहुल गांधी ने लिखा, ‘‘मोदी सरकार के मूल सिद्धांत असत्य और हिंसा हैं। शांतिपूर्ण तरीके़ से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी को जंतर-मंतर से हटाना ग़लत है। पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्याएं भारत के भविष्य से जुड़े बेहद गंभीर मुद्दे हैं।‘‘
उन्होंने आगे कहा, किसी भी तरह की ताक़त छात्रों से प्यार करने और उन पर भरोसा करने वाले लोगों को इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती। दरअसल, शनिवार तड़के दिल्ली पुलिस ने सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफ़दरजंग अस्पताल पहुंचाया था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के बाद की गई। वहीं, विपक्षी नेता दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की आलोचना कर रहे हैं।

Current Media