Breaking News

वित्त मंत्री ने दी खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

शाहजहाँपुर।मुबारक अली। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ₹2632.76 लाख की लागत से विकसित परमवीर चक्र नायक जदूनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम की आधुनिक खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया।


मंत्री ने फीता काटकर स्विमिंग पूल , बैडमिंटन कोर्ट और कबड्डी इंडोर हॉल का उद्घाटन किया, जबकि 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का शिलापट्ट अनावरण भी किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सांसद अरुण कुमार सागर, एमएलसी सुधीर गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने बताया कि हॉकी स्टेडियम का निर्माण दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। साथ ही जिला खेल प्रोत्साहन समिति के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रतिदिन पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर ₹5 से ₹6 लाख प्रतिमाह खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि जनपद के 9 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है।
सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के नेतृत्व में शाहजहाँपुर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। अपने संबोधन में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में स्विमिंग पूल, 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, मल्टीपरपज़ स्पोर्ट्स हॉल, कबड्डी इंडोर हॉल, बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, क्रिकेट पिच, सिटिंग एरिया, सेल्फी पॉइंट और सीसीटीवी जैसी आधुनिक सुविधाएँ विकसित की गई हैं। उन्होंने जल्द जनरेटर की व्यवस्था और हॉकी क्लब की स्थापना का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी एस.पी. बामनिया सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शाहजहांपुर पुलिस ने 12 वर्षीय बालक और 11 वर्षीय बालिका को सुरक्षित खोजा

शाहजहांपुर। मो0आफाक । घर से नाराज होकर निकले दो बच्चों को थाना रोजा की मिशन …