जालौन। मुनव्वर अली। जनपद जालौन में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, लोडर और मोटरसाइकिल में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर लगते ही बाइक पर बैठे लोग उछलकर रोड पर जा गिरे जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए । मोटर साइकिल पर दो बच्चों सहित कुल चार लोग सवार थे, पूजा करने जा रहे थे ग्राम भेंड से वहराई । एम्बुलेंस सेवा द्वारा तत्काल घायलों को सीएचसी जालौन पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया तथा दो घायलों को गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।
Current Media 