कृषि मंत्री ने करी धान रोपाई

लखनऊ ।  प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने आज नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित धान की किस्म एनडीआर 20/65 की लाइन सोइंग का गहनता से निरीक्षण किया। धान की यह प्रजाति 90 से 110 दिनों के भीतर तैयार हो जाती है।
कृषि मंत्री ने किसानों को नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए स्वयं खेत में उतरकर लाइन में धान की रोपाई भी की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नई किस्मों और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उप कुलपति श्री वीरेंद्र सिंह सहित कई कृषि वैज्ञानिक एवं विश्वविद्यालय कर्मी उपस्थित रहे। कृषि मंत्री ने वैज्ञानिकों से बातचीत कर धान की नई किस्मों और कृषि अनुसंधान में हो रही प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में कृषि क्षेत्र में शोध और विकास को लगातार बढ़ावा दे रही है। यह दौरा कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *