Breaking News
मृतक का फाईल फोटो

ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की मौत

करेंट मीडिया न्यूज मलिहाबाद
शहज़ाद अहमद खान

मलिहाबाद । मलिहाबाद लखनऊ खेत की जुताई कर रहे किसान पर ट्रैक्टर पलटने से वह दबकर गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसकी मौत हो गई । मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है ।
परिजनों के अनुसार थाना रहीमाबाद के धर्मेंद्र कुमार 35 वर्ष पुत्र बृजलाल निवासी संतनगर खड़वा निवासी देर शाम अपने खेत में जुताई का कार्य कर रहे थे की तभी अचानक ट्रैक्टर पलटने से वह उसके नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर अन्य खेतों में काम कर रहे किसानो ने घायल को ट्रैक्टर के नीचे से निकाल कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया । जहाँ इलाज के दौरान क़िसान की मौत हो गई । मृतक के परिवार में माता विजय लक्ष्मी सहित उसकी पत्नी निशा सहित दो पुत्रिया अनन्या, शिल्पी व एक पुत्र राजू है सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आम पट्टी में निरंतर हो रही अवैध कटान से पर्यावरण को भारी नुकसान

मलिहाबाद। शहज़ाद अहमद खान। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील मलिहाबाद में क्षेत्र की विश्वप्रसिद्ध आम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *