Breaking News

बांग्लादेश वायु सेना का विमान दुर्घटाग्रस्त

ढाका । बांग्लादेश वायु सेना का एक एफ़-7 बीजीआई ट्रेनर विमान राजधानी ढाका के दियाबारी क्षेत्र में स्थित माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा विभाग के महानिदेशक ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद जाहेद कमाल ने बताया कि हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हुई है, जबकि 164 लोग घायल हुए हैं।
घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज के पास स्थित नेशनल बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी इंस्टीट्यूट, कुर्मीटोला अस्पताल, ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कंबाइंड मिलिट्री अस्पताल और उत्तरा मॉडर्न अस्पताल सहित विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में भर्ती कराया गया है।
हादसे के कुछ घंटे बाद इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान के मुताबिक़, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उसमें तकनीकी ख़राबी आ गई। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

जाने-माने फ़िल्म निर्माता पहलाज निहलानी का मुम्बई में निधन

मुम्बई । सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी की मौत से पूरी फिल्मी दुनिया …