Breaking News
सांकेतिक तस्वीर

अमेठी में भैंसों ने तेंदुए का किया शिकार

अमेठी । अभी तक यह सुनने में आता रहा है कि चीते ने भैंस का शिकार किया । लेकिन उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी में एक उल्टा मामला सामने आया है जिसमें भैंसो ने मिलकर तेुदुए की हत्या कर दी । इससे पहले तेंदुए ने हमला कर पांच लोगों को घायल किया था, जिससे इलाक़े में दहशत का माहौल था।
यह घटना शनिवार देर रात अमेठी ज़िले के मुसाफ़िरख़ाना थाना क्षेत्र में हुई, जब तेंदुआ एक भैंस के बाड़े में घुस गया और उसने एक बछड़े पर हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान पास में मौजूद भैंसों ने तेंदुए पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद तेंदुआ गांव में भागा और आखिरकार वह घायल होने की वजह से गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई।
अमेठी के ज़िला मैजिस्ट्रेट संजय चौहान ने पुष्टि की है कि तेंदुए की मौत भैंसों के हमले की वजह से हुई है। इस तेंदुए की वजह से मुसाफ़िरख़ाना थाना क्षेत्र के भैंदपुर और बिरईपुर गांवों में दहशत का माहौल था।
डीएम संजय चौहान ने बताया कि वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार काम कर रही थीं। उसे पकड़ने के लिए गांव में जाल और पिंजरे लगाए गए और ड्रोन और लाइटों का इस्तेमाल किया गया।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र थाना सहादतगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

लखनऊ। हबीब । आगामी त्योहारों के मद्देनज़र थाना सहादतगंज में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *