Breaking News

दादामियॉं के 118वें उर्स का हुआ शानदार आग़ाज़

लखनऊ। हज़रत ख्वाजा मोहम्मद नबी रज़ा शाह दादा मियॉं के 118वें सालाना उर्स के आग़ाज़ निहायती शान ओ शौकत के साथ शुरु हुआ। दादा मियॉं दरगाह पर हर मज़हब और क़ौम के लोग बड़ी तादाद में शिरकत करते है । उर्स में पूरे देश से अक़ीदतमंद हाज़िरी देने आते है। हज़रत सबाहत हसन शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार देश के अलग-अलग शहरो से आने वालों के लिए खास इंतज़ामात किये गये है जिसमें सरकार ने भी काफी सहयोग किया है ।

दादामियॉं के किरदार और अख्लाक़ की रोशनी आज भी अक़ीदतमंदों को उनके दरबार में खींच लाती है । दादामियॉं का 5 रोज़ा उर्स 15 सिंतबर से 19 सितंबर तक माल एवेन्यू , लखनऊ में होगा । 5 रोज़ा कार्यक्रम की विस्तृृत जानकारी देते हुए हज़रत सबाहत हसन शाह ने बताया कि 15 सिंतबर को सुबह 6 बजे क़ुरआन ख्वानी, 8-30 पर मीलाद शरीफ , 11 बजे तरही मुशायरा । 16 ंिसतबर को शाम पांच बजे जिलाधिकारी लखनऊ द्वारा सरकारी चादर , 8-30 बजे हल्का-ए-ज़िक्र , रात 9 बजे महफिले समा। 17 सितंबर को पूरे दिन आम चादर पोशी , 11वॉं आलमी सेमिनार , महफिले समा । 18 सिंतबर को सुबह 10-30 बजे क़ुल शरीफ , सुबह 11-30 बजे रंग महफिल, हल्का-ए-ज़िक्र रात 8-30 बजे, रात 9-30 बजे महफिले समा। 19 सितंबर को सुबह 10-30 बजे , रंगे महफिल सुबह 11-30बजे, गुस्ल शरीफ व संदल शरीफ शाम 5 बजे, गैर तरही मुशायरा रात 9 बजे आयोजित किया जाएगा ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …