Breaking News

आतंकी हमले में मारे गए स्व0 दिनेश मिश्रा के घर पहुंचे अजय रॉय

लखनऊ। दिल्ली में दो दिन पूर्व हुए आतंकी हमले में मारे गए स्व0 दिनेश मिश्रा जी के आवास ग्राम गणेशपुर मजरा जनपद श्रावस्ती पहुंचकर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय -पूर्व मंत्री ने पीड़ित परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की है।
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि इस तरह की कायराना हरकत की पूरा देश आलोचना करता है। और ऐसे आंतकियों के लिए कठोर से कठोर सजा की मांग करता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई यह आतंकी घटना कहीं ना कहीं सुरक्षा और खुफिया तंत्र पर सवाल खड़ा करती है।
श्री राय ने कहा कि आए दिन कोई ना कोई आतंकी घटना देश के किसी ना किसी कोने में हो रही हैं, अभी कुछ दिनों पूर्व उच्च सुरक्षा क्षेत्र पहलगाम में पर्यटकों की हुई निर्मम हत्या का घाव अभी भरा भी नहीं था कि दिल्ली में पुनः एक बार आतंकी घटना में देश के निर्दाेष नागरिकों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि इन आतंकी घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए देश के गृह मंत्री अमित शाह जी को अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए।
श्री राय ने मीडिया के समक्ष मांग करते हुए कहा कि आतंकी हमले में मारे गए स्व0 दिनेश मिश्रा जी के परिजनों को 50 लाख रूपये की त्वरित आर्थिक सहायता एवं परिवार में किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
स मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी के साथ पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह धीरू, निवर्तमान प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद, मुकेश बहादुर सिंह, अब्दुल्ला शेर खान सहित जनपद श्रावस्ती के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …