मलिहाबाद। शहज़ाद अहमद खान। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील मलिहाबाद में क्षेत्र की विश्वप्रसिद्ध आम पट्टी में निरंतर हो रही अवैध वृक्ष कटान के विरोध में एक विस्तृत प्रार्थना-पत्र उपजिलाधिकारी महोदय को सौंपा गया, ज्ञापन में कहा गया कि मलिहाबाद की पहचान उसकी ऐतिहासिक दशहरी आम पट्टी से है, जो किसानों की आजीविका, पर्यावरण संतुलन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था का आधार है, इसके बावजूद अवैध रूप से वृक्षों की कटान की घटनाएँ चिंताजनक हैं, इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता मोहम्मद फुरक़ान खान साहब तथा प्रदेश महामंत्री एवं अधिवक्ता शारिक शमीम साहब विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की । ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि बिना वैध अनुमति एवं ट्रांजिट पास वृक्षों की कटान दंडनीय अपराध है।
प्रमुख मांगें –
वन, राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त जांच टीम दोषियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर, अवैध लकड़ी व वाहनों की जब्ती, पिछले दो वर्षों में जारी कटान परमिट/ट्रांजिट पास की जांच पर्यावरणीय क्षति का आकलन व प्रतिकर वसूली । ज्ञापन देने वालों ने स्पष्ट किया कि यदि 7 दिवस के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो उच्चाधिकारियों से शिकायत कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मलिहाबाद की हरियाली बचाने हेतु क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे अवैध कटान की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

Current Media