Breaking News

जिलाधिकारी ने सड़क चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

शाहजहांपुर। मुबारक अली। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र के साथ लोहारो वाले चौराहे से विश्वकर्मा चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में आवश्यकतानुसार लेबर की संख्या बढ़ाकर दिन-रात कार्य कराया जाए, जिससे कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके और आमजन को आवागमन में होने वाली असुविधा से राहत मिल सके।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि मार्ग पर शेष बचे अवैध अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र हटाया जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। उन्होंने नाला निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त ढंग से कराए जाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि नाले का निर्माण कार्य एक ओर से लगभग पूर्णता की ओर है। होली पर्व के उपरांत मार्ग के दूसरी ओर नाले का निर्माण कार्य भी पूर्ण कराया जाएगा, जिसके पश्चात सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखी जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि आमजन का आवागमन सामान्य रूप से प्रभावित न हो।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में …