फर्रुखाबाद। विश्व प्रकाश चर्तुवेदी। जनपद फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के कुइयां खेड़ा गांव में लकड़ी माफियाओं लालू ब ओमी ने बेखौफ होकर 8 प्रतिबंधित हरे पेड़ों पर आरा चला दिया। आरोप है कि वन विभाग के संरक्षण में हरे पेड़ों के अवैध कटान का यह गोरखधंधा लंबे समय से फल-फूल रहा है।
जानकारी के अनुसार, कुइयां खेड़ा निवासी स्व.घनश्याम के बाग से लकड़ी माफिया लालू द्वारा प्रतिबंधित प्रजाति के 7 नीम ब एक गूलर के हरे पेड़ों को काट गिराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध कटान का यह खेल वन दरोगा राकेश तिवारी के कथित संरक्षण में खुलेआम चल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लकड़ी माफियाओं को कार्रवाई का कोई डर नहीं है और वे बेरोकटोक पेड़ों की कटाई कर रहे हैं।

वन चौकी से महज 200 मीटर दूर दिनदहाड़े 7 पेड़ काटे गए
शमसाबाद क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान का गोरखधंधा कथित तौर पर खुलेआम फल-फूल रहा है। लकड़ी माफिया ने दिनदहाड़े नीम और गूलर के 7 हरे-भरे पेड़ों को काट डाला,जिसके बाद। वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि यह पूरा खेल वन दरोगा राकेश तिवारी के संरक्षण में चल रहा है,स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिन पेड़ों पर आरी चलाई गई, वे वन दरोगा राकेश तिवारी द्वारा बनाई गई वन चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित थे। चौकी के इतने करीब दिनदहाड़े पेड़ों का कट जाना विभागीय निगरानी और गश्त के दावों की पोल खोलता है। ग्रामीणों का कहना है कि लकड़ी माफिया को बन दरोगा राकेश तिवारी का संरक्षण होने के कारण किसी का खौफ नहीं है,
हरे पेंडों के कटान का मामला सामने आने के बाद वन दरोगा राकेश तिवारी मौके पर पहुंचे और कटे हुए पेड़ों की नापजोख की। हालांकि, ग्रामीणों और जागरूक लोगों ने इस कार्रवाई को महज खानापूर्ति करार दिया है। लोगों का आरोप है कि ठोस कार्रवाई और माफिया पर शिकंजा कसने के बजाय औपचारिकता निभाकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी लकड़ी माफिया लालू ब ओमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और बन दरोगा राकेश तिवारी की संदिग्ध भूमिका की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Current Media 