Breaking News

कार्तिक मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

फर्रुखाबाद । विश्व प्रकाश चर्तुवेदी। जनपद के शमशाबाद ढाईघाट स्थित गंगा तट पर आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार सुबह चार बजे से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। सुबह होते-होते घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं अनुमानित करीब चार लाख के करीब श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
दो जनपदों के संयुक्त आयोजन वाले इस मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे,मेले में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर फर्रुखाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। थाना प्रभारी शमशाबाद सचिन चौधरी लगातार मेला परिसर में सक्रिय रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। उनके नेतृत्व में शमशाबाद कस्बे से ढाईघाट गंगा तट तक 17 स्थानों पर बैरीकेडिंग कराई गई।


थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ लगातार पैदल गश्त कर भीड़ प्रबंधन, वाहनों की पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया,अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज अजय वर्मा भी पूरे मेले में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे। पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। घाटों पर गोताखोरों की तैनाती, कंट्रोल रूम से निगरानी और जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती के चलते स्नान व्यवस्था शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई,श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। वहीं मेले में लगी दुकानों पर जमकर खरीदारी भी की।
महिलाओं,बुजुर्गों और बच्चों की भारी भीड़ के बीच पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद रहे,हालांकि फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर सीमा से जरियानपुर तक वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे श्रद्धालुओं को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने लगातार निगरानी रखते हुए मेला क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया,थाना प्रभारी सचिन चौधरी की लगातार सक्रियता, पुलिस अधिकारियों की निगरानी और पुलिस बल की मुस्तैदी के बीच कार्तिक पूर्णिमा का गंगा स्नान सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

गुरु नानक जी के अनुयायी किसी तरह का भेदभाव नहीं करते – अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सिख धर्म …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *