Breaking News

भारतीय किसान यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर उन्हें प्रकाश पर्व की बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री अजीत सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बलवीर सिंह मध्यांचल प्रभारी, दिलबाग सिंह मंडल अध्यक्ष लखनऊ सहित गुरजीत सिंह, सरदार जितेन्द्र सिंह, सरदार हरदयाल सिंह, सरदार तेजेन्द्र सिंह विर्क, अमरदीप सिंह, दलबाग सिंह ब्लाक अध्यक्ष पलिया, गुरदेव सिंह, नवदीप सिंह, बलविन्दर सिंह, गुर साहब सिंह शामिल रहे।


सिख प्रतिनिधिमंडल ने अपने ज्ञापन में कहा कि जब श्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे तभी गन्ना का बकाया भुगतान 24 घंटे के अंदर होगा। आलू की फसल बर्बाद हो रही है, किसानों को उनकी फसल का पूरा उत्पादन लागत मिलना मुश्किल है। धान की कीमत नहीं मिल रही है। वर्तमान सरकार में किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहे है। आषा है कि 2027 में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनेगी और किसानों की समस्याओं का समाधान होगा।
भारतीय किसान यूनियन की ओर से श्री अखिलेश यादव को ज्ञापन दिया गया जिसमें नेताजी मुलायम सिंह तथा श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में किसानों, मजदूरों, पिछड़ांे एवं सिख समाज के हित में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों के लिए उनका आभार जताया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में लाखों की संख्या में सिख समाज की आबादी है। वे ज्यादातर समाजवादी पार्टी के पक्षधर हैं।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

आप हमारे देश आइए हम आपको मोहनजोदड़ो और हड़प्पा दिखाएंगे – मुसादिक

नई दिल्ली । ‘‘डायलॉग ऑफ़ सिविलाइजेशंस‘‘ 20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *