Breaking News

आप हमारे देश आइए हम आपको मोहनजोदड़ो और हड़प्पा दिखाएंगे – मुसादिक

नई दिल्ली । ‘‘डायलॉग ऑफ़ सिविलाइजेशंस‘‘ 20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित हुई । जिसमें पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले डायलॉग ऑफ़ सिविलाइजेशंस में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हुए हैं।
पाकिस्तान सरकार के किसी मंत्री का यह तीन साल बाद भारत दौरा है। इससे पहले साल 2023 में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने भारत आए थे।

उनकी यात्रा को लेकर भारत की विपक्षी पार्टी कांग्रेस के विरोध, मलिक की घूमने की योजनाओं और एससीओ में दिए गए उनके भाषण की पाकिस्तान में काफ़ी चर्चा है।

एससीओ की बैठक में पाकिस्तान के किसी मंत्री का आना जहां एक बार फिर से दोनों देशों के संबंधों में सुधार के रूप में देखा जा रहा है वहीं यह दौरा भी विवादों से अलग नहीं रहा। दरअसल, 22 अप्रैल 2022 को पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफ़ी बढ़ गया था। भारत ने इस हमले के बाद ‘‘ऑपरेशन सिंदूर‘‘‘ शुरू किया जिसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष शुरू हो गया था।
भारत बार-बार पाकिस्तान पर चरमपंथी गतिविधियों और भारत विरोधी संगठनों को समर्थन देने और उनकी मदद का आरोप लगाता है। लेकिन पाकिस्तान इससे लगातार इनकार करता रहा है।
मुसादिक मलिक जब भारत आए तो उन्हें भी इन सवालों का सामना करना पड़ा और उन्होंने कहा कि उनका भी देश दशहतगर्दी से पीड़ित रहा है। मुसादिक मलिक ने अपने मुख्य संबोधन के दौरान प्रतिनिधियों को पाकिस्तान आने का न्योता दिया।
उनके एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में भाषण का वीडियो साझा करते हुए लिखा गया, आप हमारे देश आइए हम आपको मोहनजोदड़ो और हड़प्पा ले जाएंगे और सभ्यता की जन्मस्थली दिखाएंगे।
फ़ोरम से इतर डॉक्टर मलिक ने दिल्ली के ऐतिहासिक पुराने क़िले में भारत के संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ अनौपचारिक मुलाक़ात भी की। इस दौरान दोनों मंत्रियों के बीच काफ़ी देर तक बातचीत हुई।
भारत और पाकिस्तान के बीच सभ्यतागत संबंधों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि संवाद अलग-अलग पहचान रखने वाले पक्षों के बीच होता है। एकरूपता के लिए संवाद की ज़रूरत नहीं होती। एकरूपता में सिर्फ़ एकालाप होता है। संवाद विविधता के बारे में है।
मेरा मानना है कि भारत, पाकिस्तान, रूस, चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच अगर आप पुरातात्विक खुदाई वाली जगहों पर जाएंगे, तो आपको वहां सबसे आगे संवाद की झलक मिलेगी। मेरे विचार से यह बहुत स्वागत योग्य संवाद है।
दिल्ली में हुई बैठक के दौरान जलवायु परिवर्तन मंत्री ने एससीओ के मंच के तहत और ज़्यादा बातचीत की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। हम अलग-अलग सभ्यताओं और संस्कृतियों के बीच संवाद कर रहे हैं। मेरा मानना है कि इस तरह के और भी आयोजन होने चाहिए।
सभ्यताओं के बीच संवाद उस समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। जब पूरा क्षेत्र बदलाव के दौर से गुज़र रहा है और भू-राजनीतिक परिस्थितियां तेज़ी से बदल रही हैं। यह एक बहुत स्वागत योग्य पहल है। दिल्ली की सरज़मी पर मुसादिक ने अपनी तकरीर की शुरुआत उूर्द से करी जिसमें ग़ालिब और हज़रत निज़्ामुद्वीन की भी चर्चा करी । तकरीर करते हुए मुसदिक ने एक मशहूर शेर भी पढ़ा कि ‘‘हैं और भी दुनिया में सुखनवर बहुत अच्छे , कहते हैं कि ग़ालिब का है अंदाज़े बयॉं और‘‘ ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने खुद सुनीं फरियादियों की समस्याएं

ललितपुर। सूरज राजपूत । शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *