Breaking News

फर्रुखाबाद में 419 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

फर्रुखाबाद। विश्व प्रकाश चर्तुवेदी । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को शहर के क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 419 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की।
जनपद में सत्यापन के बाद कुल 703 जोड़ों का पंजीकरण किया गया है, जिनमें प्रथम चरण में 419 जोड़ों को विवाह समारोह में शामिल किया गया,आयोजन में 416 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया, जबकि तीन मुस्लिम जोड़ों का मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार निकाह कराया गया।


समारोह में सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर और अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य ने शिरकत की,इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और नवजीवन में प्रवेश करने पर सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया,जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उनके सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन की ओर से समारोह में व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत विवाह संपन्न होने से नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
नवविवाहित जोड़े समारोह की व्यवस्थाओं से काफी खुश नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सराहना करते हुए सरकार का आभार जताया। पूरे आयोजन में उत्सव और खुशियों का माहौल रहा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हमें सिर्फ वोट देने वाला नहीं बल्कि फैसले लेने वाली प्रक्रिया में भागीदार बनना है – मक़सूद अंसारी

लखनऊ। पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया के संस्थापक स्व0इलियास आज़मी के अधूरे राजीनीतिक मिशन को आगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *