Breaking News
मृतक के घर पर जानकारी करती पुलिस

पुरानी रंजिश में मारपीट से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद । विश्व प्रकाश चर्तुवेदी। जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव घमुइया रसूलपुर निवासी जयदेव उर्फ दुर्विजय (45) की शुक्रवार सुबह कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि करीब छह दिन पूर्व पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही एक युवक और उसके साथियों ने जयदेव को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था । मारपीट में उन्हें अंदरूनी चोटें आई थीं,जिसके बाद से उनका कानपुर में इलाज चल रहा था। मृतक के पुत्र गौरव ने नौ नवंबर को थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। गौरव का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार सुबह पिता की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ कर मामले को रफादफा करने का आरोप लगाया।

मृतक का फाइल फोटो

वहीं मृतक के पुत्र गौरव ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पिता ने एक गांव के खेत से अनुमति लेकर मिट्टी खरीदी थी। मिट्टी उठवाने को लेकर एक युवक से कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में युवक और उसके साथियों ने पिता के साथ मारपीट की थी। उनका आरोप है कि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो शायद उनके पिता की जान बच सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान परिजन मुकदमा दर्ज होने के बाद ही शव ले जाने की मांग पर अड़ गए। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिए जाने और लोगों के समझाने पर परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए,जयदेव की मौत से पत्नी आशा देवी, पुत्र सौरभ, गौरव और नीलेश, पुत्री ज्योति तथा भाई सुखदेव का रो-रोकर बुरा हाल है,वहीं, परिजनों ने थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बड़ी घटनाएं होने के बावजूद पुलिस प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शिक्षा का मंदिर या मनोरंजन का मंच? आखिर किसकी अनुमति से प्राइमरी विद्यालय में नृत्यांगना का हुआ कार्यक्रम!

ललितपुर/मड़ावरा। सूरज राजपूत। तहसील के ग्राम छितरापुर स्थित बेसिक प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा एक वीडियो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *