Breaking News
घटना स्थल पर मौजूद लोगों से वार्ता करते क्षेत्राधिकारी कायमगंज अभय वर्मा,

पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गाँव में फैली सनसनी

फर्रुखाबाद। विश्व प्रकाश चर्तुवेदी । जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद जनपद के थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम रमापुर जसू में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक रजनेश दीपावली का त्योहार मनाने के लिए फर्रुखाबाद से अपने पैतृक गांव आया था । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया,मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने साक्ष्य संकलित कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है ।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़

प्रेम प्रसंग से जुड़ी थी पुरानी रंजिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक रजनेश पुत्र वीरेंद्र सिंह लोधी अपनी पत्नी आरती और बच्चों के साथ फर्रुखाबाद में रहता था। कुछ महीने पूर्व रजनेश का पुत्र गुरु बचन, पड़ोस में रहने वाले युवक नेम कुमार के साढ़ू धर्मेंद्र की पुत्री को लेकर फरार हो गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी, इसी रंजिश को लेकर मृतक रजनेश अपने परिवार सहित फर्रुखाबाद में रहने लगा था ।
दीपावली पर घर आया था रजनेश

मृतक रजनेश दीपावली का त्योहार मनाने फर्रुखाबाद से अपने पैतृक गांव रमापुर जसू आया था,बताया जा रहा है कि घर आने के बाद किसी बात को लेकर शाम को उसका विवाद हुआ था, जिसकी सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर भी पहुंची थी। उस समय मामला शांत करा दिया गया था,लेकिन अंदरखाने रंजिश की आग सुलग रही थी,
सुबह घर में लगे हैंडपंप पर मिला शव
मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार/सोमवार सुबह मृतक का भाई पानी लेने के लिए घर में लगे हैंडपंप पर पहुंचा वहां उसने रजनेश को मृत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना स्थल पर पुलिस और फील्ड यूनिट ने की जांच 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी कायमगंज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण नमूने और साक्ष्य एकत्र किए हैं । वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है, तथा दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बिहार के नोमान अशरफ़ बने एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष

अलीगढ़ । लम्बी लड़ाई और कई वर्षो के इंतज़ार के बाद आखिरकार एएमयू में छात्रसंघ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *