शाहजहांपुर। मुबारक अली। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एमएनजाई जलालनगर में बन रही सीसी रोड और इमली चौराहा से कचहरी तक की सड़क का निरीक्षण किया।
जलालनगर में सड़क की गुणवत्ता खराब मिलने पर डीएम ने कार्यदायी संस्था के अभियंता को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा – लंबाई, चौड़ाई और स्ट्रेंथ की जांच कराओ, गड़बड़ी मिली तो एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
इमली चौराहा से कचहरी तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ ऊंचा कराने और कचहरी तिराहे से ओवरब्रिज तक जलभराव रोकने के लिए नाली बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
Current Media 