Breaking News

जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

शाहजहांपुर। मुबारक अली । एक नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के प्रचार-प्रसार और आम जनता को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधि सेवा प्राधिकरण धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने जिला न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।


जनपद न्यायाधीश ने हमारे संवाददाता मुबारक अली से खास बातचीत में बताया कि मेगा शिविर के माध्यम से आम लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद,न्यायाधीश सुरेश कुमार शर्मा, न्यायाधीश शिव कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार, तृतीय न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती ज्योति अग्रवाल, सचिव जिला विधि सेवा प्राधिकरण अपेक्षा सिंह सहित समस्त न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
यह शिविर एक नवंबर 2026 को अटल ऑडिटोरियम, शाहजहांपुर में आयोजित होगा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

शाहजहांपुर । मुबारक अली । पुलिस स्मृति दिवस के तहत यातायात पुलिस ने मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *