Breaking News

ना हिंदू न मुसलमान, बहन बेटी एक समान-अग्रवाल

शाहजहांपुर। मुबारक अली । शहर में 25 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन समाजसेवा की एक अनूठी मिसाल के रूप में याद किया जाएगा। परी नमकीन वाले वरिष्ठ समाजसेवी विनय अग्रवाल ने खिरनी बाग रामलीला मैदान में 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराकर एक बड़ी पहल की। भव्य आयोजन में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के साथ उन्हें गृहस्थी का सामान और उपहार भी भेंट किए गए।

इस सामूहिक विवाह समारोह की खास बात यह रही कि इसमें करीब आठ मुस्लिम युवतियां भी शामिल हुईं। सभी जोड़ों का विवाह उनके अपने-अपने धर्म की रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में भोजन-पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं, ताकि नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी न हो।
करेंट मीडिया, संवाददाता मुबारक अली से खास बातचीत में वरिष्ठ समाजसेवी विनय अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने यह आयोजन अपने पिता की जयंती के अवसर पर किया है। इससे पहले वह 11 और फिर 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह करा चुके हैं। इस बार 101 कन्याओं का विवाह कराकर उन्होंने अपने सेवा अभियान को और बड़ा रूप दिया।

विनय अग्रवाल की इस पहल को समाजसेवा की दिशा में एक बड़ी मिसाल माना जा रहा है। एक ही आयोजन में 101 कन्याओं का विवाह संपन्न कराने का यह प्रयास जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी उठाकर उन्होंने सामाजिक सहयोग और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इस चुनाव में भी हार के डर से भाजपा बौखलाई हुई है – अखिलेश यादव

इटावा । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद के आगरा-अलीगढ़ स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *