लखनऊ। रिफा चैम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से लखनऊ के एक होटल में बिज़नेस मीट का आयोजन किया गया जिसमें अलग-अलग कारोबार से जुड़े हुए लोगों ने हिस्सा लिया ।
रिफा के जनरल सेक्रेटरी मिर्ज़ा अफज़ल बेग ने कारोबार में आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करी और आए हुए लोगों को यह समझाने का प्रयास किया कि लोग किस तरह से इस टेक्नॉलोजी के दौर में अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकें । बेग ने कहा कि ज्यादातर समस्याएं लोगों के अंदर हैं । वह समझने का प्रयास नहीं करते हैं । आज ज़रुरत इस बात पर विचार करने की है कि मौजूदा दौर में टेक्नॉलोजी के साथ अपने कारोबार को कैसे बढ़ा सके ।

रिफा के ज्वांइट सेक्रेटरी मो0अनीस ने अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर अपने कारोबार को कैसे स्थापित करें इस पर प्रकाश डाला । मो0अनीस ने बताया कि एक्सपोर्ट करने के लिए सरकार पूरी तरह से मदद करती है । विभिन्न देशों में भारतीय हाई कमीशन भी एक्सपोर्टस की पूरी मदद करते हैं । एक्स्पोर्ट करने वाले को अपने उत्पादों की क्वालिटी अर्न्तराष्ट्रीय मानकों के अनुसार रखनी चाहिए जिससे मार्केट की प्रतिस्पर्धा में अपने आप को स्थापित कर सकें।
कार्यक्रम का संचालन यूपी ईस्ट के सेक्रेटरी ज़ीशान खान ने किया
Current Media 