Breaking News

इस चुनाव में भी हार के डर से भाजपा बौखलाई हुई है – अखिलेश यादव

इटावा । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद के आगरा-अलीगढ़ स्नातक खंड क्षेत्र के चुनाव में आज सैफई में मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए श्रीयादव ने कहा कि भाजपा के लोग निराश और फ्रस्टेªट है। यह शिक्षक और स्नातक चुनाव सीमित लोगों का है। इसमें केवल शिक्षक और स्नातक ही वोट डालते हैं। इस चुनाव में भी हार के डर से भाजपा बौखलाई हुई है। भाजपा के लोगों ने फर्जी मतदान और बेईमानी का प्रयास किया। शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव में वोट डालने जा रहे सपा के लोगों को रोकने के लिए भाजपा ने अपने गुण्डों और भ्रष्ट अधिकारियों को आगे कर दिया। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा इस तरह बेईमानी करने की कोशिश करेगी लेकिन जनता भाजपा के खिलाफ है, विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एक-एक वोट डालकर उसे हराएगी।


श्री यादव ने कहा कि विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक चुनाव में पूरे प्रदेश से सूचनाए मिली हैं कि भाजपा के गुण्डों ने जगह-जगह फर्जी वोटिंग का प्रयास किया। समाजवादी पार्टी के मतदाताओं को रोकने का प्रयास किया। प्रशासन के लोग मूकदर्शक बने रहे। ऐसा लगता है, चुनाव आयोग के लोग नींद की गोली खाकर सो गये। चुनाव आयोग सब कुछ देखते हुए भी आंख मूंदे बैठा रहा। श्री यादव ने कहा कि भाजपा को वोट चोरी के लिए एक विश्वविद्यालय खोल देना चाहिए, उसमें अपने कार्यकर्ताओं के लिए कम से कम तीन साल का कोर्स चलाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वोट चोरी और धांधली करके भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी है। समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। समाजवादी पार्टी के लोग संविधान को मानते हैं।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने शिक्षकों, नौजवानों के लिए कोई काम नहीं किया। भाजपा चुनाव में डरी हुई है। दस साल से भाजपा की सरकार चल रही है, तो भाजपा को इस चुनाव में गुण्डागर्दी और फर्जी मतदान की क्यों जरूरत पड़ रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2022 से वोट चोरी और वोटरलिस्ट में धांधली के मामले उठा रही है। भाजपा लगातार वोट चोरी कर रही है। वोटर लिस्ट में घोटाला चुनाव आयोग और भाजपा के लोग मिलकर कर रहे है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब 40 दिन ही बचे हैं। समाजवादी पार्टी तैयार है। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन भाजपा को हरायेगा। भाजपा भ्रष्ट पार्टी है। इसने भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचा दिया है। आज भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है। भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। आरक्षण खत्म कर रही है। प्राइमरी स्कूल बंद कर रही है, शराब की दुकानें खुलवा रही है। भाजपा दस साल से महंगाई बढ़ाकर जनता को लूट रही है। डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दिया है, नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं दिया। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हैं। अस्पतालों को खुद इलाज की जरूरत है। एम्बुलेंस नहीं चल रही है। भाजपा सरकार ने पुलिस को भ्रष्ट बना दिया है। भ्रष्टाचार की हालत तो यह है कि हथेली गरम तो पुलिस नरम। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। एक्सप्रेस-वे में गड्ढे ही गड्ढ़े है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। खाद के लिए बहुत से केमीकल चीन और अन्य देशों से आते है। केन्द्र सरकार की विदेश नीति असफल है। केन्द्र सरकार विदेशियों के हिसाब से व्यापार कर रही है। जब दूसरे के हिसाब से व्यापार होगा तो डीएपी और खाद कैसे मिलेगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किए उसे पूरा नहीं किया। जनता अब सवाल पूंछ रही है तो भाजपा बौखला जाती है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अभिजीत दीपके को तिरंगा यात्रा से पहले दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *