शाहजहांपुर । मुबारक अली । पुलिस स्मृति दिवस के तहत यातायात पुलिस ने मंगलवार को रोडवेज बस स्टेशन पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान रणवीन सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात ने रोडवेज के चालक-परिचालकों और आम लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताया ।
उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, नशे में गाड़ी न चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सलाह दी।
यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने की अपील करते हुए बताया कि घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता दिलाने वाले पात्र नागरिकों को नियमों के अनुसार राहवीर योजना का लाभ मिल सकता है। अभियान में रोडवेज के चालक-परिचालक, यातायात निरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Current Media