Breaking News

अमित शाह के खि़लाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी बरी

सुल्तानपुर । उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खि़लाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बरी कर दिया है।
कोर्ट के जज शुभम वर्मा ने सोमवार, 26 अक्टूबर को फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को बरी कर दिया इस फैसले के वक़्त राहुल गांधी अदालत में ही मौजूद थे।
यह मामला साल 2018 का है, जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को लेकर टिप्पणी की थी। शिकायतकर्ता स्थानीय बीजेपी नेता और सुल्तानपुर ज़िला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्रा का आरोप था कि राहुल गांधी की टिप्पणी से अमित शाह की छवि को नुकसान पहुंचा। इसी आधार पर उनके खि़लाफ  मानहानि की शिकायत दर्ज कराई गई।
बाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी निचली अदालतों के फैसलों को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज कर दी। मामले में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने फैसले के लिए 26 अक्तूबर की तारीख तय की थी।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रिफा ने आयोजित करी बिज़नेस मीट

लखनऊ। रिफा चैम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से लखनऊ के एक होटल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *