Breaking News

अखिलेश यादव ने रामपुर जिला जेल पहुंचकर आज़म खां से मुलाकात की

रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर जिला जेल पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां साहब से मुलाकात की।
रामपुर जिला जेल में मोहम्मद आजम खां साहब से मुलाकात के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने रामपुर में रामराज की भावना को कुचला है। मोहम्मद आजम खां साहब और उनके परिवार के साथ भाजपा सरकार ने बहुत अन्याय किया हैं। किसी राजनीतिक परिवार के साथ इतना अन्याय नहीं हुआ है। जितना मोहम्मद आजम खां साहब के साथ हुआ है। मेरी आजम खां साहब से अच्छी मुलाकात हुई हैं, हमें उम्मीद है उन्हें जल्दी से जल्दी न्याय मिलेगा। एक सवाल के जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मोहम्मद आजम खां साहब आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे।


श्री यादव ने कहा कि हम लोगों और समाजवादी पार्टी का रामपुर के साथ राजनीति के साथ-साथ भावनात्मक रिश्ता है। भाजपा ने रामपुर में रामराज की भावना को कुचला है, मारा है। उत्तर प्रदेश और रामपुर की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। भाजपा को उसके अन्याय, अत्याचार की सजा देगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और मोहम्मद आजम खां साहब सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए काम कर रहे हैं। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय मोहम्मद आजम खां साहब का सपना है, हम समाजवादी लोग उस सपने को पूरा करेंगे। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, पढ़ाई-लिखाई और छात्रों-नौजवानों का भविष्य बनाने के लिए है। भाजपा सरकार शिक्षा विरोधी है। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आस्था-श्रद्धा के साथ भी खिलवाड़ कर रही हैं। इस सरकार में रामधन की चोरी हो गई। प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी हो गया। चढ़ावा और चंदा चोरी करने में भाजपा के लोग शामिल है। प्रदेश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर के बाद भी मतदाता सूची में अभी फर्जी वोट हैं। मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वालों की पोल खुल गयी है। पीलीभीत का मामला सामने है। मतदाता सूची में गड़बड़ी और धांधली करने वाले जगह-जगह पकड़े जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने सौ विधानसभाओं की सूची दी है। उसमें लाखों वोट फर्जी है। हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग वोटरलिस्ट ठीक करने के लिए कोई ठोस फैसला लेगा। अगर आधार से जोड़ सकते हैं तो उस दिशा में काम

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इंसानियत फाउंडेशन ने ईरान के राजदूत से मिलकर मदद को बढ़ाए हाथ

नई दिल्ली । जबसे ईरान और इसराईल के बीच युद्ध शुरु हुआ है तबसे ईरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *