Breaking News

मीना कुमारी: पाकीज़ा बन गई तो ख़ुदा ने उठा लिया

लखनऊ। हेरिटेज ऑफ अवध नामक ट्रस्ट द्वारा मीना कुमारी के जन्म दिवस के अवसर पर कैफी आज़मी एकादमी,लखनऊ में म्यिुज़िकल ट्रिब्यूट पेश किया गया । 1 अगस्त 1933 को जन्मी मीनाकुमारी अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती है । हालांकि उनका बचपन परेशानियों में गुज़रा बल्कि पूरी ज़िंदगी संघर्ष में रही इसीलिए वह ट्रैजडी क्वीन के नाम से भी जानी जाती हैं ।
कार्यक्रम की शुरुआत कुछ दूसरे कार्यक्रमों से की गई जिसमें सबसे पहले शुरुआत दास्तान गोई से हुई जिसमें विभिन्न कालेज के बच्चों नें हिस्सा लिया । जिसमें जीतने वालों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया ।


कार्यक्रम में सुबूर उस्मानी द्वारा लिखी गई अवध की कहानियां भी पढ़ी गई जिसको भी लोगों द्वारा काफी सराहा गया ।
कार्यक्रम में लखनऊ की तहज़ीब और ज़बान पर चर्चा करी गई जिसमें रियाज़ अल्वी , इमरान अब्बासी , नसीम अख्तर ने हिस्सा लिया । इस कार्यक्रम में विस्तार से लखनऊ की तहज़ीब पर बात करते हुए कई किस्से सुनाए गए।
कार्यक्रम में आखिरी चरण में मीना कुमारी की ज़िंदगी पर रोशनी डालते हुए उनको गानों को मंच पर उतारा गया । शुरु में मीना कुमारी के बचपन का सीन दिखाया गया । इसके बाद एक सीन में मीना कुमारी अपने पति कमाल अमरोही के बेटे को क़ुरान सिखाने के लिए पंडित जी को ज़िम्मेदारी देती हैं । उसके बाद मीना कुमारी की फिल्मों और गानों को मंच पर बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया। जिसमें मुख्य रुप से पिया ऐसो जिया में ………. आज हम अपनी दुआओं का असर ………, चलो दिलदार चलो ………… , न जाओ संइया छुड़ा के बईया ………… चलते चलते ………… अंत में इन्हीं लोगों नें ले लीना दुपट्टा मेरा ………………… कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ ।


कार्यक्रम में लाईव परफामेंस में जावेद गौरी और जया श्रीवास्तव ने गानों के माध्यम से मीना कुमारी को याद किया ।
मीना कुमारी के गानों पर मुख्य रुप से पंकज पांडे , अभिलाशा सिंह, आकृति भारद्वाज, खुशी मौर्या , यशिका शुक्ला, अरुनिमा सिंह, वृति सक्सेना, निशी मिश्रा, दया चन्द्रा , राधिका शर्मा, प्रांजना श्रीवास्तव, मुक्ति राजपूत, कशिश , विधि गुप्ता, बाल कलाकार अनन्या व सईद आरिज़ रहमान ने बेहतरीन तरीके से अभिनय को प्रस्तुत किया । डांस डायरेक्शन सईद शमसुर्रहमान उर्फ नावेद ने किया कमाल अमरोही के रुप में जज बी0डी0नकवी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शान्ति वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुॅचना शुरु

इस्लामाबाद । जिस शान्तिवार्ता पर पूरी दुनिया की नज़र है वह अब कुछ ही समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *