दुकान स्वामी का आरोप ओसीएफ रामलीला मेला समिति के सदस्य मेला में दुकान पर आते हैं चाट पकौड़ी डोसा खाते हैं रुपए नहीं देते दुकान स्वामी ने रामलीला समिति के सदस्यों पर अभद्रता और रंगदारी मांगने का का लगाया आरोप, थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर। मो0आफाक। ओसीएफ रामलीला मैदान में डोसा की दुकान लगाने वाले शिवम् राजपूत ने आरोप लगाया है मेला कमेटी के पदाधिकारी दुकान पर आते हैं और चाट पकौड़ी, डोसा आदि खाते है जब उनसे रुपए मांगते हैं तो बोलते हैं मेला कमेटी के है हम लोग रुपए नहीं देते हैं। पीड़ित ने सदर बाजार थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।
हुसैनपुरा निवासी सुमित राजपूत के अनुसार उन्होंने ओसीएफ रामलीला मैदान में रामलीला समिति से 40 हजार रुपये में एक दुकान आवंटित कराई थी। आरोप है कि 15 अक्टूबर की रात करीब 11रू30 बजे समिति के सदस्य उनकी दुकान आए सभी ने पालिका डोसा कॉर्नर दुकान पर डोसा, छोले-भटूरे सहित अन्य खाद्य पदार्थ खाए। सुमित का आरोप है कि जब उन्होंने खाने के रुपये मांगे तो संबंधित लोगों ने खुद को समिति का सदस्य बताते हुए भुगतान करने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर कथित तौर पर गाली-गलौज की गई और उनके कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए जूते से मारपीट की गई।
आरोप है कि दुकान के काउंटर पर लात मारकर खाने-पीने का सामान भी गिरा दिया गया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपितों ने दुकान नहीं चलने देने की धमकी देते हुए भविष्य में उनसे बचकर रहने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति के सदस्यों के राजनीतिक संरक्षण और दबंगई के चलते उन्हें जानमाल का खतरा है। साथ ही, झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की भी आशंका जताई है। सुमित राजपूत ने सदर बाजार थाने में प्रार्थना पत्र देकर मेला कमेटी के संबंधित सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।वीडियो में जो लोग मौजूद है और दुकानदार के रुपए क्यों नहीं दे रहे थे इसकी जानकारी जीएम को दी जाएगी और आरोप सही हुए तो संबन्धित के खिलाफ कार्यवाही होगी
Current Media 