Breaking News

अभिजीत दीपके को तिरंगा यात्रा से पहले दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। दीपके दिल्ली में जिस घर में रह रहे थे, वहां से जैसे ही सीजेपी के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के तहत हाथ में तिरंगा लेकर बाहर निकले, वहां मौजूद पुलिस अधिकारी ने उनसे कहा, “हम आपको प्रिवेंटिव डिटेन कर रहे हैं.”।
दीपके तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने उनसे कहा कि वे न तो सेंट्रल पार्क जा सकते हैं और न ही नई दिल्ली में कहीं और जा सकते हैं। इसके जवाब में दीपके ने पूछा, “तो फिर कहां जाकर तिरंगा फहरा सकता हूं?”।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “मैं आपको बता दूंगा. अभी हम आपको डिटेन कर रहे हैं.”। दीपके ने कहा, “लेकिन अभी तो मैंने कोई क़ानून तोड़ा भी नहीं है.”। दीपके बार-बार पूछते रहे कि उन्होंने कौन सा क़ानून तोड़ा है, लेकिन पुलिस अधिकारी ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। दीपके को हिरासत में लिये जाने के बावजूद बड़ी तादाद में युवा हाथों में तिरंगा लेकर कनाट प्लेस की तरफ जाने की कोशिश करते देखे जा सकते हैं जिनको पुलिस रोकने का प्रयास कर रही है ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सीजेपी के आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली । काकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *