शाहजहांपुर। मो0आफाक । धनतेरस के त्योहार पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बाजार पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर पुलिस की मुस्तैदी परखी। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि बाजारों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें।
संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान बाजार आने वाले लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Current Media