Breaking News

शिक्षा का मंदिर या मनोरंजन का मंच? आखिर किसकी अनुमति से प्राइमरी विद्यालय में नृत्यांगना का हुआ कार्यक्रम!

ललितपुर/मड़ावरा। सूरज राजपूत। तहसील के ग्राम छितरापुर स्थित बेसिक प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर में ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोक नृत्यांगना नृत्य करती नजर आ रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर विद्यालय परिसर में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कराने की अनुमति किसने दी? क्या शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी थी? यदि अनुमति दी गई थी तो किस आधार पर?
जिस विद्यालय में बच्चों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए, वहां इस तरह के आयोजन को लेकर अभिभावकों और आमजन के बीच सवाल उठने लगे हैं।
आखिर जिम्मेदार कौन?
विद्यालय परिसर में कार्यक्रम की अनुमति किसने दी?
क्या खंड शिक्षा अधिकारी को इसकी जानकारी थी?
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन की क्या भूमिका रही?
क्या शिक्षा विभाग इस वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई करेगा?

अब देखना यह है कि बेसिक शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराता है या फिर शिक्षा के मंदिर में उठे इन सवालों को नजरअंदाज कर दिया जाएगा क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग से मांग है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

धनतेरस पर बाजार की सुरक्षा व्यवस्था एसपी सौरभ दीक्षित ने परखी

शाहजहांपुर। मो0आफाक । धनतेरस के त्योहार पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और खरीदारी के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *