ललितपुर। सूरज राजपूत। जनपद में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बार पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना बार में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 243/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 5M/6 तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में वांछित अभियुक्त नितेश उर्फ निक्की प्रजापति (करीब 20 वर्ष), पुत्र रामसिंह प्रजापति, निवासी ग्राम गदयाना, थाना बार, जनपद ललितपुर को पुलिस ने 9 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय थाना बार पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।

अभियुक्त नितेश उर्फ निक्की प्रजापति
Current Media