Breaking News

नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण, 8 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित, मचा हड़कंप

शाहजहांपुर। मुबारक अली । नगर निगम कार्यालय का नगर आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया तो हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कुल 8 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। 12 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त के साथ नगर निगम कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया।

निर्माण विभाग के 06 कर्मचारी अनुपस्थित मिले । लेखा विभाग का 01 कर्मचारी अनुपस्थित मिला । कर विभाग में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनुपस्थित मिले । कुल 08 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित मिले ।
वहीं जलकल एवं स्वास्थ्य विभाग में कोई कर्मचारी अनुपस्थित नहीं पाया गया। पथ प्रकाश विभाग में सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित मिले। संपत्ति विभाग में कार्मिकों ने बताया कि कुछ कर्मचारी प्रशिक्षण एवं क्षेत्रीय कार्यों में लगे हैं।
नगर आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण लेकर 3 दिन के भीतर प्रस्तुत करें। साथ ही रोशनी गोदाम एवं पुराने कार्यालय भवन टाउनहॉल में बायोमेट्रिक मशीन लगवाने और नए कार्यालय भवन में बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही वेतन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने साफ कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं और अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

निगोही में दो किशोरियों के पेड़ से लटके मिले शव, गांव में मचा हड़कंप

शाहजहांपुर। मुबारक अली । निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम हररैया में सोमवार सुबह दिल दहला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *