Breaking News

हमें सिर्फ वोट देने वाला नहीं बल्कि फैसले लेने वाली प्रक्रिया में भागीदार बनना है – मक़सूद अंसारी

लखनऊ। पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया के संस्थापक स्व0इलियास आज़मी के अधूरे राजीनीतिक मिशन को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी अब मक़सूद अंसारी के कंधो पर आ गई है । लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मक़सूद अंसारी ने बताया कि अब वह इस मिशन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे जिसकी शुरुआत स्व0इलियास आज़मी ने करी थी।

मक़सूद अंसारी ने आगे कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में अपने 200 उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी । श्री अंसारी ने कहा कि पार्टी का मानना है कि शिक्षा, रोज़गार, अर्थव्यवस्था , प्रशासन, राजनीति और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में संवैधानिक दायरे के भीतर न्यायसंगत भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। हमें सिर्फ वोट देने वाला नहीं बल्कि फैसले लेने वाली प्रक्रिया में भागीदार बनना है ।
श्री अंसारी ने कहा कि अब पार्टी गॉव , तहसील,ब्लाक , ज़िला तथा प्रदेश स्तर पर संगठन को मज़बूत करने की कोशिश करेगी।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

माइक्रोसॉफ़्ट के सर्वर में तकनीकी समस्या आने से 74 देशों में अफरातफरी

वाशिंगटन। दुनिया की बड़ी टेक कम्पनियो में से एक माइक्रोसॉफ़्ट के सर्वर में तकनीकी समस्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *