Breaking News

अधिकारी महिलाओं की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें – सुजीता कुमारी

शाहजहांपुर। मुबारक अली । राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी ने शुक्रवार को शाहजहांपुर पहुंचकर महिला जनसुनवाई की। विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान घरेलू हिंसा, जमीन विवाद, महिला उत्पीड़न समेत विभिन्न मामलों की कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं।

जनसुनवाई में घरेलू हिंसा के चार, जमीन विवाद के दो, पॉक्सो का एक, हत्या के मामले में गिरफ्तारी से संबंधित एक तथा नाली विवाद, मारपीट, आंगनबाड़ी भर्ती और राशन कार्ड से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं। आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं को अपनी समस्याएं बताने और शिकायत दर्ज कराने में संकोच नहीं करना चाहिए। अधिकारियों को भी महिलाओं की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।
इसके बाद आयोग की सदस्य ने जिला कारागार की महिला बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों की स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जेल प्रशासन को आवश्यक कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुधारात्मक कार्यक्रमों का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद मदनापुर ब्लॉक परिसर में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। यहां महिला कल्याण, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। आयोग की सदस्य ने स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों और आशा कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, तीन बच्चों का अन्नप्राशन और तीन बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। आयोग की सदस्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी उत्तम कुमार, महिला थाना प्रभारी रश्मि, जेल अधीक्षक जेपी तिवारी, जेलर राम नरेश गौतम, ब्लॉक प्रमुख महेश पाल सिंह, खंड विकास अधिकारी इंद्र कुमार शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

विश्व उर्दू दिवस कार्यक्रम में प्रोफेसर उदय प्रताप सिंह सम्मानित

लखनऊ। अपनी स्वाभाविक नज़ाकत और कोमलता के अलावा, उर्दू मोहब्बत की ज़बान है। किसी भी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *