Breaking News

राज्यपाल ने होली पर्व की दी बधाई

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रंग, उत्साह और उमंग के पावन पर्व होली पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
अपने बधाई संदेश में राज्यपाल जी ने कहा कि यह पर्व  सामाजिक समरसता का सजीव प्रतीक है। उन्होंने इस अवसर पर जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जल की प्रत्येक बूंद को संजोएँ, क्योंकि यही बूंदें मिलकर भविष्य की सरिता बनती हैं। उन्होंने प्राकृतिक रंगों के प्रयोग पर बल देते हुए कहा कि प्रकृति के आंचल से प्राप्त रंग ही जीवन में वास्तविक आभा भरते हैं। राज्यपाल जी ने कहा कि रासायनिक रंगों से दूर रहकर, पुष्पों और प्राकृतिक तत्वों से बने रंगों का उपयोग करें, ताकि उत्सव की उमंग के साथ पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प भी साकार हो।
राज्यपाल जी ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के इंद्रधनुषी रंग भर दे तथा हमारा राष्ट्र, प्रेम, सद्भाव और सतत विकास की आभा से आलोकित होता रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

तीन अमेरिकी लड़ाकू विमान कुवैत में क्रैश हुए

दुबई । सोशल मीडिया में एक खबर बहुत चल रही है कि अमेरिका के फाईटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *