दुबई । एक महीने की यु़द्ध के बाद अब यमन की इंट्री हो गई है । आईडीएफ़ ने कहा है कि उसने यमन से दागी गई एक मिसाइल को इंटरसेप्ट किया है। एजेंसिसयों की रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिका-इसराइल का ईरान से युद्ध शुरू होने के बाद पहली मिसाइल है जो यमन से दागी गई है।
आईडीएफ़ ने टेलीग्राम पर लिखा, यमन से इसराइल की तरफ छोड़ी गई मिसाइल को इंटरसेप्ट किया गया है, हवाई सुरक्षा सिस्टम खतरे को रोकने के लिए आईडीएफ़ काम कर रहा है।
यमन में हूती गुट के प्रवक्ता याह्या सारी ने टेलीग्राम पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा, अगर कोई और देश अमेरिका और इसराइल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ आता है,तो हमारे हाथ ट्रिगर पर हैं और हम सीधे सैन्य हस्तक्षेप करेंगे।
सांकेतिक तस्वीर
Current Media