जयपुर। राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले में रविवार देर रात एक रिटायर्ड फौजी उदयवीर की हत्या कर दी गई। यह घटना ज़िले के खेतड़ी पुलिस थाना इलाक़े के बामनवास गांव की है। गांव के ही अकरम पर हत्या का आरोप लगा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह दिल्ली-बीकानेर न्यू हाईवे को जाम कर दिया।
अभियुक्त की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर बढ़ते ग्रामीणों के विरोध के बीच भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अभियुक्त के घर को बुलडोजर से गिरा दिया है.राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले में रविवार देर रात एक रिटायर्ड फौजी उदयवीर की हत्या कर दी गई।
अभियुक्त की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर बढ़ते ग्रामीणों के विरोध के बीच भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। झुंझुनूं ज़िले के एडिशनल एसपी फूल चंद मीणा ने बताया जीआरपी की सहायता से अभियुक्त अकरम को जयपुर से हिरासत में लिया गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि उदयवीर सिंह के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।
डिप्टी एसपी देवेंद्र ने बताया, अभियुक्त ने मामूली कहासुनी के बाद उदयवीर की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। हत्या के असल कारणों का पता अभियुक्त से पूछताछ के बाद चल पाएगा।
उन्होंने बताया, बामनवास गांव में अभियुक्त अकरम के घर पर बुलडोजर से कार्रवाई करते हुए गिरा दिया गया है।
सांकेतिक तस्वीर
Current Media