Breaking News

ईरान ने अब बाब अल मंदेब जलडमरूमध्य को बंद करने की दी धमकी

दुबई । जबसे ईरान-इसराईल जंग शुरु हुई है तबसे पूरी दुनिया में उर्जा संकट बढ़ता जा रहा है । अब ईरान ने लाल सागर के एक बेहद अहम शिपिंग रूट को लेकर बंद करने की धमकी दी है जिससे वैश्विक व्यापार में दिक्कत निश्चित रुप से और ज़्यादा बढ़ेगी। ईरान पहले ही होर्मुज़ जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर चुका है, जिससे समुद्री यातायात फ़ारस की खाड़ी में ही फंस गया है।
अब वह अदन की खाड़ी और लाल सागर के बीच स्थित बाब अल मंदेब जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले व्यापार को बाधित करने की धमकी दे रहा है, जो आगे स्वेज़ नहर तक जाता है। ईरान ने कहा है कि अगर ज़मीन पर अमेरिकी सैनिक तैनात किए गए तो वह युद्ध में दूसरे मोर्चे खोल सकता है।
आईआरजीसी से जुड़ी तसनीम न्यूज़ एजेंसी ने एक ईरानी सैन्य सूत्र के हवाले से कहा, बाब अल मंदेब जलडमरूमध्य को दुनिया के रणनीतिक स्ट्रेट्स में गिना जाता है, और ईरान के पास इसे ख़तरे में डालने की न सिर्फ़ मंशा है बल्कि प्रामाणिक क्षमता भी है।
ईरान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका खार्ग द्वीप पर हमला करता है तो वह इस जलडमरूमध्य को बाधित कर देगा। खार्ग द्वीप पर एक बड़ा तेल टर्मिनल मौजूद है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान का तेल लेना चाहते हैं और इस द्वीप पर कब्ज़ा करने पर विचार कर रहे हैं।
अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन के मुताबिक, मध्य पूर्व और एशिया के देशों से पश्चिमी देशों की ओर जाने वाला करीब 50 लाख बैरल तेल हर रोज़ इसी रास्ते से गुज़रता है।
इसके अलावा, तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की वैश्विक खेप का लगभग 8 प्रतिशत हिस्सा भी इसी जलडमरूमध्य से होकर गुज़रता है, जिससे यह दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक बेहद अहम मार्ग बन जाता है। अगर ईरान ने इस रास्ते को बंद कर दिया तो निश्चित रुप से पूरा विश्व उर्जा क्षेत्र में एक बहुत बड़े संकट में घिर जाएगा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

देशभक्ति और पर्यटन का नया प्रतीक बनेगा नौसेना शौर्य संग्रहालय- जयवीर सिंह

लखनऊ: लखनऊ के आईटी सिटी क्षेत्र में बन रहे नौसेना शौर्य संग्रहालय का निर्माण कार्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *