Breaking News

झांसी में 100 करोड़ सट्टा सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन

झांसी। राशिद पठान। जनपद झांसी पुलिस ने अवैध सट्टा संचालन के बड़े सिंडिकेट पर कार्रवाई करते हुए एक अहम सदस्य व मुख्य आरोपी आशीष उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस इस 100 करोड़ रुपये के सट्टा नेटवर्क के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी का संबंध एक बड़े राजनीतिक दल के नेता से भी जुड़ा हुआ है, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा सट्टे के माध्यम से अवैध संपत्ति अर्जित की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में यह कार्रवाई देर रात की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
इस मामले में सिंडिकेट के अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

झाँसी स्टेशन पर चलाया गया यात्री जन जागरूकता अभियान

झाँसी । राशिद पठान। आर.पी.एफ.मित्र योजना समिति उ.म.रे. झाँसी के तत्वावधान में श्री विवेकानंद नारायण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *