Breaking News

देखते ही देखते आग का गोला बन गई स्लीपर बस

झांसी । राशिद पठान। झांसी में देर रात एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की चपेट में आ गई। गनीमत यह रही कि ड्राइवर की समझदारी से सभी यात्रियों को समय रहते नीचे उतार लिया गया।
हादसा सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर हुआ। बस लखनऊ से झांसी होते हुए रतलाम जा रही थी। बस चालक कमलेश कुमार ने बताया कि रात करीब 1 बजे बस झांसी पहुंची थी। यहां से दो सवारियों को बैठाना था। इसी दौरान फ्लाईओवर पर चढ़ते समय बस में तेज झटका लगा और अचानक लाइट बंद हो गई।
चालक ने तुरंत बस रोककर जांच की। इस दौरान पता चला कि तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई है।
आग लगते ही चालक ने तुरंत सभी यात्रियों को बस से नीचे उतार दिया। लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि लोग अपना सामान भी बाहर नहीं निकाल सके।
देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी । गनीमत यह रही ंकि इस हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल सम्मानित

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल इंडियान वायरोलॉजिकल सोसाइटी केे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *