Breaking News

अभिजीत दीपके को हुआ टायफ़ायड

नई दिल्ली । पूरे देश के युवाओं को एक दिशा देने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया है कि उन्हें टायफ़ायड हुआ है। अभिजीत दीपके ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो जारी किया। अभिजीत दीपके ने कहा, ‘‘जैसा कि आप सब जानते हैं कि कुछ दिनों से मेरी तबीयत ख़राब थी, ब्लड रिपोर्ट्स में मुझे पता लगा कि मुझे टायफ़ायड हुआ है। मेरा इलाज चल रहा है‘‘।
दीपके ने कहा, मैं उन सभी कॉकरोच का धन्यवाद देना चाहूंगा जो पूरे देश में शांतिपूर्ण तरीक़े से प्रदर्शन कर रहे हैं। आप सभी को बधाई, आपने इस आंदोलन को सक्सेसफ़ुल बना दिया है।
उन्होंने आगे कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि हम इसी शांतिपूर्ण तरीक़े से प्रदर्शन करेंगे धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा ज़रूर होगा। वहीं, सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को नॉन-नेगोशिएबल बताया। यह बयान सीजेपी ने सरकार से तीसरे दौर की बातचीत से ठीक पहले दिया है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लेकिन एक चीज़ बंद नहीं कर पाए मोदी जी- राहुल गांधी

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *